BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग में 8 मीटर सड़क धंसी, बांस-बल्ला लगा बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका

मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग स्थित मुशहरी नरसिंहपुर चौक के पास सोमवार शाम अचानक सड़क करीब 8 मीटर धंस गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों तरफ से सड़क टूट कर दरारें पड़ गई। यह देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहनों को स्थानीय लोगों ने तत्काल रोक दिया। सूचना मिलने पर मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। संबंधित विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बांस-बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। वहीं, कुछ लोग सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं।

वाहनों को फिलहाल दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। इससे लोगों को मुजफ्फरपुर आने या यहां से पूसा-समस्तीपुर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। अगर इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

माणिका मन का भी दवाब
बताया जा रहा है की जिले में लगातर बारिश हो रही है। इससे सभी जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। मिट्टी बहुत गिली हो चुकी है। वहीं, बारिश के कारण मनिका मन में काफी पानी है। इसका दवाब भी बढ़ रहा है। बारिश और मनिका मन में दबाव बढ़ने से सड़क धंसने की वजह बताई जा रही है।

दोपहर बाद से शुरू हुआ था सड़क का धंसना
स्थानीय संजीव कुमार और विकास कुमार ने बताया कि दोपहर बाद से सड़क में हल्की दरारें आ गई थी। शाम होते-होते यह बढ़ती चली गई। इसी बीच एक भारी वाहन ने प्रवेश किया। तभी सड़क धंस गई। लोगों का कहना है काफी दिनों से यहां पर पानी भी लगा हुआ था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.