BIHARBreaking NewsSTATE

पटना से जम्मू, आगरा व अमृतसर जाने वालीं कई ट्रेनें रद्द, 3 का बदला रुट… यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ मंडल के रायबरेली स्टेशन पर प्री. एनआई, एनआई तथा गंगागंज रायबरेली रूपामाऊ रेलखंड के दोहरीकरण के कारण पूर्व मध्य रेल की 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा तीन स्पेशल ट्रेनों को बदले रूट से चलाने की घोषणा हुई है। यह जानकारी सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी। 

रद्द की गई ट्रेनें

1- पटना से जम्मूतवी के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02355  पटना-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त, 04 सितंबर, 07 सितंबर एवं 11 सितंबर को रद्द रहेगा।

2- जम्मूतवी से पटना के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02356  जम्मूतवी-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 सितंबर, 05 सितंबर,  08 सितंबर एवं 12 सितंबर को रद्द रहेगा।

3- कोलकाता से आगरा कैंट के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03167  कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 सितंबर एवं  09 सितंबर को रद्द रहेगा।

4- आगरा कैंट से कोलकाता के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03168 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन 04 सितंबर एवं 11 सितंबर को रद्द रहेगा।

5- हावड़ा से अमृतसर के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03005 हावड़ा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 अगस्त से 12 सितंबर तक रद्द रहेगा।

6- अमृतसर से हावड़ा के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03006 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द रहेगा।

7- सिंगरौली से टनकपुर के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05073 सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 05 सितंबर से 14 सितंबर तक रद्द रहेगा। 

8- शक्तिनगर से टनकपुर के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05075  शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 05 सितंबर से 14 सितंबर तक रद्द रहेगा।

9- टनकपुर से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05074 टनकपुर-सिंगरौली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 04 सितंबर से 13 सितंबर तक रद्द रहेगा।

10- टनकपुर से शक्तिनगर के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05076 टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 04 सितंबर से 13 सितंबर तक रद्द रहेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

1- 30 अगस्त को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 03006 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-सुलतानपुर-प्रतापगढ़ के रास्ते चलेगी।

2- पुरी से 31 अगस्त, 03 सितंबर, 05 सितंबर, 07 सितंबर, 10 सितंबर एवं 12 सितंबर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार  टर्मिनल स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया प्रतापगढ़-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी।

3- आनंद विहार टर्मिनल से दिनांक 31 अगस्त, 03 सितंबर, 05 सितंबर, 07 सितंबर, 10 सितंबर एवं 12 सितंबर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या  02876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-सुलतानपुर-प्रतापगढ़ के रास्ते चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.