पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर 360 कार्टून विदेश शराब बरामद किया है। इसकी कुल कीमत 5 लाख बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने गोदाम मालिक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी रविवार देर रात की बताई जाती है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि बंजरिया बाइपास स्थित एक निजी गोदाम में शराब का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गुप्त रूप से उक्त स्थल पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से दो पिकअप गाड़ी पर लदी विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही गोदाम संचालक अशोक श्रीवास्तव व विकास कुमार नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। जब शराब की गिनती की गई तो पिकअप से लगभग 360 कार्टून विदेशी शराब मिला। इसमें कई तरह के विदेशी शराब शामिल हैं।



गोदाम के बगल में है एएसआई का निवासः
बताया जाता है कि स्कूल के बगल में ही बंजरिया थाना के एएसआई का निवास स्थान है। बावजूद वहां इतना निडरता से शराब का कारोबार करना दिलचस्प पहलू है। इस बाबत बंजरिया थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हरियाणा से विदेशी शराब की खेप बंजरिया आ रही है। इस सूचना के आधार पर गुप्त रूप से छापेमारी की गई। जहां से लगभग 360 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस पकड़े गए कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Leave a Reply