BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, मुख्य सड़क पर चढ़ा दो फिट पानी, आवागमन हुआ ठप

मुजफ्फरपुर; गायघाट में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, मुख्य सड़क पर चढ़ा दो फिट पानी, आवागमन हुआ ठप

Repoted by Deepak

गायघाट। बिहार में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. वहीं, कई जगह नदियों ने अपना प्रलयंकारी रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

जिले के गायघाट में लगातार बढ़ रही बाढ़ का पानी के कारण बेनीबाद के बागमती नदी उफान पर है। इस वजह से कई सड़क पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी चढ़ गया है।वहीं, तेज बहाव की वजह से प्रखंड के कई सड़क ध्वस्त हो गया। नतीजतन बरूआरी-शिवदाहा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. गौरतलब है कि पिछले 48 घंटे से भी अधिक समय से लगातार बेनीबाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है।किसान के सामने पशु चारे की समस्याएं उतपन्न हो गई है। जलस्तर बढ़ने की वजह से दर्जनो से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

वहीं, आस-पास के गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाकर रख दी है। बाढ़ होने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।वहीं, बरूआरी, तेजौल, शिवदाहा, बठवाड़ा, लदौर , शबास समेत कई सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। तेजौल- बरूआरी के पास सड़क पर करीब दो फीट तक पानी बह रहा है. गांवो का चारों ओर पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। बचाव कार्य को लेकर सरकारी और प्रशासनिक स्तर से कुछ खास काम नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.