BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने दो युवकों को एक ही नः के बाईक के साथ किया गि’रफ्तार, दूसरे को तीन बोतल श’राब के संग धर द’बोचा

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने दो युवकों को एक ही नः के बाईक के साथ किया गिरफ्तार, दूसरे को तीन बोतल शराब के संग धर दबोचा

Repoted by Deepak

गायघाट। बीते दिनों से लगातार गायघाट पुलिस एनएच पर सक्रिय हो गई है। शराब के धंधेबाजों के विरूद्ध नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर जारंग डीह स्थित गैस एजेंसी के समीप एक ही नः के बाईक के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बाईक पर लगे नः मेजिक गाड़ी की बताया गया है ।पुलिस के पूछताछ में ये रविवार को खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए युवको की पहचान बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी राम ऐकबाल कुमार पिता राम अवतार महतो वहीं दूसरे की पहचान अंबिका मिश्रा के पुत्र पिंटू मिश्रा के रूप में हुई है।वहीं तीन बोतल शराब के संग एक होम डिलेवरी करने वाले शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान हरियाणा के सोनिपत जिले के हरखोदा थाना अंतर्गत थाना खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय शिव नरायण के पुत्र पवन के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि तीनो के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।पकड़े गए दोनो के पास से मिले दो बाईक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.