BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का क़हर / बागमती, गंडक व बूढ़ी गंडक में उफान; कटरा की 15 पंचायताें में बाढ़ गंभीर

नेपाल समेत तराई क्षेत्रों में हुई बारिश से जिले से गुजरने वाली बागमती, बूढ़ी गंडक के साथ गंडक नदी उफान पर है। तेजी से वृद्धि के साथ शनिवार की शाम बागमती का जलस्तर कटौझा में ख’तरे के निशान से 1.47 मीटर तो बेनीबाद में 0.82 सेमी ऊपर पहुंच गया। शनिवार को भी वाल्मीकि नगर गंडक बराज से 300200 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होने से देर रात से गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से उफान के साथ सुबह 8:00 बजे नदी रेवा घाट में खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

रात के एक बजे से गंडक नदी के जलस्तर में प्रति घंटा 2.5से 5 सेमी की तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण जिले में हुई भारी बारिश के कारण शहर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से उफान शुरू हो गया है। बागमती की बाढ़ से औराई, कटरा, गायघाट में स्थिति खराब हो गई है तथा दोनों बांधों के भीतर के तीन दर्जन गांवों से पलायन काफी तेजी से हो रहा है। खासकर कटरा प्रखंड के 14 पंचायतों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.