BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा-सिकंदरपुर मन के पास बनी मेंरीन ड्राइव सड़क पर हुआ गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हाद’सा

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश अब रौद्र रूप लेती जा रही है। बारिश के वजह से जहां एक तरफ गांव और मोहल्ले के लोग जलजमाव से झूझ रहे थे। तो वहीं अब सड़क पर चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

शहर के खूबसूरत सड़कों में से एक कहे जाने वाली मेरिन ड्राइव पर एक गढ्ढा हो गया। मेरिन ड्राइव ब्रह्मपुरा मन के पास बनाई गई है। वह ब्रह्मपुरा-सिकंदरपुर को जोड़ती है। बताया जा रहा है कि गढ्ढा होने के कारण कभी भी सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि जिस समय सड़क पर गढ्ढा बना उस समय गाड़िया नहीं गुजर रही थी। जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुई।

दरअसल सुबह में सड़क और गढ्ढा बन गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की इस बात की भनक लगी। गढ्ढे को देखने के लिए मोहल्ले के लोगो की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगो ने बॉस बल्ला लगाकर गढ्ढे के पास मार्किंग कर दिया है जिससे कोई राहगीर व वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आये। इसके बाद लोगो ने मामले की सूचना प्रशासन को भी दे दी।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जहा गढ्ढा हुआ है, वहां अंदर पाईप लगा हुआ है। जिसके जाम होने से पाईप के ऊपर से पानी बहने लगा। इसके वजह से अंदर ही अंदर सड़क खोखला हो गया है और उसमें गढ्ढा बन गया। इधर, एसडीएम पूर्वी डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि RCD विभाग को सूचित कर दिया गया है। जल्द उसे चालू कर दिया जाएगा। कोई हताहत नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.