BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना के मामलों कमी फिर भी सतर्कता बरतनी है जरूरी: सीएस

कोरोना के मामलों कमी फिर भी सतर्कता बरतनी है जरूरी: सीएस

  • जागरूकता के साथ हो रहा है टीकाकरण

बेतिया , 27 अगस्त। 
जिले में कोविड 19 से बचाव के लिए कई प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 की जाँच एवं  टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे कोविड के मामलों में काफी कमी आई है। परन्तु लोगों को भीड़ भाड़ से बचना बहुत जरूरी है, वर्ना पुनः स्थिति बिगड़ सकती है। कोविड 19 के टीकाकरण में लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोविड19 के बारे में तीसरी लहर से बचाव के लिए अखबारों, व मीडिया के द्वारा लगातार  प्रचार- प्रसार किया जा रहा है ताकी लोग कोविड महामारी से सावधान रहें।  इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि पहले के अनुसार अब लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता देखी जा रही है। 
कोविड जागरूकता एवम टीकाकरण अभियान मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  की टीम भी सहयोग कर रही है
टीकाकरण के बढ़ावे के लिए  जागरूकता अभियान में टीकाकरण रथ भी सुबह, शाम चलाया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जगह जगह स्कूलों, सार्वजनिक जगहों में भी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को भी कोविड का टीका दिया जा रहा है।  टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ टीकाकरण किया गया। वहीँ टीकाकरण के पूर्व  प्रखंड क्षेत्र में चौपाल लगा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है ।  ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करने , समय-समय पर हाथों को साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहने के साथ बेवजह घरों से न निकलने की बातें बताई जाती हैं  । जिसका अब ग्रामीण पालन कर रहे हैं । जागरूकता के कार्यों में आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं ।

  • कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक :
    पश्चिमी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र चौधरी ने बताया टीकाकरण के द्वारा देश में लाखों लोग सुरक्षित हो रहे हैं। कोविड से बचने के लिए देश में  चल रहा टीकाकरण बेहद सुरक्षित एवं प्रभावी है । टीकाकरण के बारे में वैज्ञानिक अनुसंधान में अब यह बात सामने आ रही है कि जिन लोगों ने कोविड- 19 की  दोनों डोज ली  है और  अगर वो कहीं से भी कोरोना से संक्रमित हो भी जाते हैं तो स्वस्थ होने में उन्हें अधिक समय नहीं लगता है।
    कोविड का दोनों डोज़ लगाना बेहद जरूरी
     केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि जिले में 18 एवं 45 साल से ऊपर के लोगों का कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी को आगे आकर इसका फायदा उठाना चाहिए। कोविड का दोनों डोज़ लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए लोगों को किसी भी जगह पर जाने से पहले मास्क जरूर लगाने को कहा है । उन्होंने कहा इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपका मास्क उतरने न पाए। खांसने और छींकने वाले लोगों से रहें दूर। बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न जाएं  ।
  • जागरूकता के कारण आई कोविड मामलों  में कमी :
    बेतिया केयर के ब्लॉक हेल्थ मैनेजर अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया प्रखंड क्षेत्र में लोगों की कोविड के प्रति जागरूक होने का परिणाम कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है । फ़िर भी सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है । स्वास्थ्यकर्मी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं। इस कार्य में केयर इंडिया टीम द्वारा लक्ष्य प्राप्ति को  सभी सत्र स्थल पर आवश्यक सहयोग किया जा रहा है । स्वास्थ्य केंद्र पर इस कार्य में लगे  केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक  ने बताया केयर के कर्मियों द्वारा भी कोविड टीकाकरण में लगातार सहयोग किया जा रहा है। सभी मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं

कोरोना काल में  इन उचित व्यवहारों का करें पालन

  • एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.