Breaking News

सवालों से टू’टी अयांश की मां:पैसा वापस मांगने वालों से कहा- अयांश का गला घों’टकर मा’र डालिए; लेकिन अफवाह नहीं फैलाइए

पिता के जेल जाने के बाद दुलर्भ बीमारी से जूझ रहे 10 महीने के अयांश की जिंदगी बचाने की रफ्तार कम होती जा रही है। कोई उसकी बीमारी का प्रमाण मांग रहा है तो कोई पैसे का हिसाब। इससे SMA (स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्राफी) बीमारी से पीड़ित अयांश की मां नेहा सिंह अब टूट गई हैं। वह पैसा वापस मांग रहे लोगों से मासूम का गला घोंटकर मारने की बात कह रही हैं। कलेजे के टुकड़े के लिए एक मां के ऐसे शब्द किसी पत्थर दिल इंसान के भी कलेजे को भेदने वाले हैं।

अयांश के पिता आलोक सिंह के जेल जाने के बाद टूटी नेहा सिंह का कहना है- ‘उम्मीद थी समाज अयांश को बचा लेगा, लेकिन अब इसी समाज में कुछ लोग ऐसे सवाल कर रहे जैसे सब कुछ फेक है। अयांश की बीमारी को फेक बताकर बीमारी का सबूत मांगा जा रहा है।’

नेहा का कहना है- ‘डेढ़ माह से ऐसा लग रहा था कि अयांश को बचा लिया जाएगा, लेकिन बीते 10 दिनों से सब कुछ बदल गया है। अब मदद करने वाले भी सवाल करते हुए पैसा मांग रहे हैं।’ उनका कहना है कि अब उम्मीद टूट रही है और अब उनके सामने सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। जिसे फेक लग रहा है वह घर आकर अयांश का गला घोंट दें, लेकिन अफवाह नहीं फैलाएं।’ बता दें कि अयांश जिस बीमारी से जूझ रहा है उसे ठीक करने के लिए 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरूरत है। अयांश के मां-बाप ने क्राउड फडिंग से अब तक 6.85 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

वीडियो में बच्चे को दिखाकर दिखाया बीमारी का सबूत

नेहा ने वीडिया जारी कर लोगों के सवालों का जवाब देने के साथ खुद समाज से सवाल किया है। बच्चे को गोद में लेकर नेहा ने लोगों को दिखाया है कि अयांश का शरीर किस तरह से कमजोर पड़ता जा रहा है। शरीर में ताकत नहीं है, बच्चे को खड़ा करने के प्रयास के साथ वह उसकी बीमारी का सबूत दिखा रही हैं।

नेहा का कहना है- ‘डेढ़ माह में बहुत कुछ झेला है। सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है, समाज से ही उम्मीद है। अब लोग ऐसे सवाल कर रहे हैं जिससे उम्मीद टूटती जा रही है। पति आलोक होते इतना कमजोर नहीं होती। हर दिन सैकड़ों तरह के सवाल आ रहे हैं, समझ नहीं पा रहीं हूं, क्या जवाब दूं। कई फोन ऐसे आ रहे हैं जो अजीब सवाल वाले हैं।’

DNA TEST REPORT –MEDGENOME LABORATORIES

DNA TEST REPORT –MEDGENOME LABORATORIES

ये है अयांश की बीमारी का सबूत।

ये है अयांश की बीमारी का सबूत।

शादी और बड़े बच्चे की डेट का सबूत मांग रहे
अयांश की मां नेहा का कहना है- ‘लोग उनकी शादी का सबूत मांग रहे हैं। बड़े बेटे की मौत का डेथ सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। वह उसकी हत्या कर दें, लेकिन इतना गंदा सवाल नहीं करें। कुछ लोग तो यह भी सवाल कर रहे हैं कि अयांश, नेहा और आलोक का बेटा है भी या नहीं।’ नेहा का कहना है- ‘मेरे लिए इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है।’

हाथ जोड़कर नेहा ने की अपील
नेहा सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है- ‘मैं हाथ जोड़ती हूं मेरे अयांश को बचा लीजिए। ऐसे सवाल मत कीजिए जिससे उम्मीद टूट जाए और सब कुछ बिखर जाए।’ उन्होंने कहा- ‘कौन ऐसा बाप होगा जो बच्चे को इस हाल में छोड़कर जेल जाएगा। सब जान रहे हैं कि बच्चे की उम्र बहुत अधिक नहीं है। अगर इंजेक्शन नहीं लगी तो नहीं बचाया जा सकेगा। आलोक ने अगर अपराध किया है तो उसे न्यायालय सजा देगा, बेटे को ऐसी सजा नहीं दी जाए।’ बता दें कि 2011 में जलसाजी से जुड़े एक केस में अयांश के पिता आलोक सिंह ने रांची कोर्ट में सरेंडर किया है। वह अभी रांची जेल में बंद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.