Breaking NewsNationalReligion

मंगलवार है महाबली हनुमान का दिन, इस दिन बरसेगी बजरंगबली की कृपा, बस करने होंगे ये उपाय ‘जय श्री राम’

हिंदू धर्म में हनुमानजी का अत्यंत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा, उपासना, मंत्र और पाठ से भक्तों के सभी क’ष्ट दू’र होते हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी हनुमान जी भक्तों की रक्षा और कल्याण के लिए पृथ्वी लोक में वास करते हैं। लोगों की हनुमान जी में इतनी आस्था और विश्वास है कि माना जाता है कि बड़ी से बड़ी स’मस्या का निवारण हनुमानजी की पूजा से हो जाता है। हनुमानजी की कृपा से ही धन, विजय और आरोग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषविद्या में हनुमान जी के पूजा के लिए कुछ उपाय बताएं गए हैं, ऐसा माना जाता है कि इन उपायों से जीवन के दुर्भा’ग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। आइए जानते हैं।

धार्मिक मान्यतानुसार भगवान हनुमान शक्ति, शांति, बुद्धि और भक्ति के देवता माने गए हैं और भक्तों का मानना है कि हनुमान जी हमें परिश्रम करने के लिए समुचित शक्ति प्रदान करते हैं। उनकी पूजा से निरो’गी काया का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा माना जाता है कि यदि हनुमानजी प्रसन्न हों तो शनि देव भी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए शनि को मनाने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमानजी की कृपा पाकर श्रद्धालुओं को जीवन में आने वाले क’ष्टों से मु’क्ति मिलती है।एक उपाय के अनुसार, हर रोज रात को सोने से पहले हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे धन संबंधी परे’शानियां दूर होती हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आर्थिक परे’शानियों से बाहर निकलने के लिए रामायण या श्रीरामचरित मानस का पाठ करना चाहिए या रोजाना इनके दोहे का पाठ करना चाहिए। पढ़ें। प्रतिदिन हनुमानजी को धूप-अगरबत्ती और फूल चढ़ाते हुए पूजा करनी चाहिए।यदि आपके विरोधी प्रति’द्वंद्वियों ने आपका जीवन तनावपूर्ण बना दिया है तो हनुमानजी का चित्र घर में पवित्र स्थान पर ऐसे लगाएं कि हनुमान जी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए प्रतीत हों। यह उपाय आपके विरोधियों को शान्त कर, धन की वृद्धि करने में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त सामर्थ्य अनुसार किसी विशेष पर्व या तिथि पर हनुमानजी का विशेष शृंगार करना चाहिए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.