BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA: न्यू इयर पर राजधानी के महावीर मंदिर में बनेगा 8 हज़ार किलो लड्डू…

राजधानी पटना में न्यू इयर बहुत शानदार होने वाली है. जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पटना के महावीर में आपको ऐसा ही कुछ नज़ारा दिखने वाला है. नए साल पर यहां आठ हज़ार किलो लड्डू बनेगा. आपको बता दें एक जनवरी को बुधवार है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बुधवार होने के कारण लड्डू की खपत कम होने वाली है. इसके चलते मंदिर प्रबंधन ने एलान किया है कि मंदिर में आठ हज़ार किलो लड्डू बनेगा.महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि मशीन का इस्तेमाल होने के कारण खपत बढ़ने पर महावीर मंदिर काफी कम समय में लड्डू बनवाने में सक्षम है.

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि नये साल में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए अयोध्या के चार पुजारियों को आमंत्रित किया गया है. सुबह पांच बजे मंदिर का गेट खुलेगा. इस अवसर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के लिए भी जिला प्रशासन को लिखा गया है.इसके साथ ही आचार्य किशोर कुणाल ने यह जानकारी दी है कि एक जनवरी को जियो टीवी पर 24 घंटे लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए मंदिर में केबल बिछाने का काम चल रहा है. मुंबई से टेलीकास्ट करने वाली दो बड़ी मशीनों को लाया जा रहा है. इसको लेकर किशोर कुणाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.