Breaking NewsMUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR : अभियान चलाकर अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु शिक्षा का जगाये अलख : रंजन कुमार

संगठन के कार्यों की समीक्षा, संगठन की मजबूती एवं अगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक मोर्चा अध्यक्ष फेंकूराम की अध्यक्षता में मीठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक का आरंभ, मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए मोर्चा द्वारा अब तक किये गए कार्यों का संपूर्ण ब्योरा देते हुए कहा कि आगे भी जिला एवं प्रदेश के निर्देशानुसार सभी कार्यों को पूरा करने को मोर्चा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी बेबी कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति -जन जाति के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। केंद्र की सरकार गरीबों के लिए समर्पित रहा है जिसका सबसे बड़ा फायदा अनुसूचित जाति को मिला है।


उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से इस समुदाय को काफी लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि वर्षों जिस दल ने सत्तालोलुपता में अनुसूचित जाति को सिर्फ वोट बैंक समझा आज फिर से वह दल अनुसूचित जाति समाज में विभिन्न प्रकार की भ्रांतिया फैला रहे हैं। ऐसी स्थिति में मोर्चा के एक एक कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की जरूरत है कि कैसे हमारा समाज संगठित हो जिससे हमारा राष्ट्र मजबूत हो।

वहीं अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सिर्फ सत्ता की गलियारों तक पंहुचना नही बल्कि जनसेवा के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान तक पंहुचना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जाति को जितना सम्मान दिया उतना पूर्व के किसी सरकार ने नही दिया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में अनुसूचित जाति से 12 मंत्री एवं 28 पिछड़े वर्ग से मंत्री का होना इसका जीता जागता उदाहरण है।


उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं का अह्वाण करते हुए कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब कोई संस्था या संगठन किसी पुनीत कार्य को लेकर वैचारिक मन्त्रणा करती है तो उस मंथन से अमृत का निकलना तय होता है, ऐसी स्थिति में मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का यह पुनीत कर्तव्य है कि एक अभियान चला कर अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए उनके बीच शिक्षा का अलख जगायें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके द्वारा समाज का उत्थान संभव है।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि मोर्चा की पूर्ण कार्य समिति बन पाई है या नही इसका सही मूल्यांकन आवश्यक है।
हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि सभी मंडलों में मोर्चा की समितियां बन जाएं।
उन्होंने कहा कि जिला से लेकर मंडलों की बैठक में मोर्चा की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति, जनजाति के विकास के लिए भाजपा और एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामने रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्यकर्ता जाएं और उनके विकास की योजनाओं से उन्हें अवगत कराएं।
बैठक को जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री गजेंद्र पासवान, बजरंग पासवान एवं क्षेत्रीय प्रभारी योगेन्द्र राम ने भी संबोधित किया।

संचालन मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पासवान, राजकुमार पासवान, हरीकिशोर बैठा, मनोरमा पासवान, आनंद राम, दिनेश पासवान, शशि भूषण रजक, धर्मेंद्र पासवान, किरण देवी, कृष्णा देवी, राजू रजक, प्रकाश कुमार, लक्ष्मण पासवान, रामेश्वर पासवान, उपेंद्र पासवान एवं शिव कुमार राम की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.