BIHARBreaking NewsSTATE

राजगीर गर्म कुंड में स्नान के लिए कोरोना जांच जरूरी:नहाने से पहले कराना होगा एंटीजन टेस्ट

अब राजगीर के गर्म कुंड में नहाने से पहले कोरोना टेस्ट करना होगा। बिहार सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि कुंड में नहाने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा और निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही कुंड में जाने की इजाजत होगी। हालांकि, अगर किसी ने 72 घंटे के अंदर RT-PCR टेस्ट कराया होगा और रिपोर्ट निगेटिव होगी तो वह भी नहा सकता/सकती है।

एक बार में कितने लोग नहाएंगे, इसका निर्धारण जिला प्रशासन करेगा। सरकार ने नई गाइडलाइन में धार्मिक स्थलों को आम लोगों के लिए खोल दिया है। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लोगों को पूजा करने की इजाजत होगी।

बिहार में अनलॉक-6 को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुधवार को हुई। CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक अब सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क और धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजक, खेलकूद, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को अपेक्षित सावधानियों के साथ कर सकते हैं।

राजगीर के गर्म कुंड में नहाने से पहले लोगों का रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया जाएगा। (फाइल)

राजगीर के गर्म कुंड में नहाने से पहले लोगों का रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया जाएगा। (फाइल)

CM नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से 12वीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी। 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुकों के साथ) खुल सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.