Breaking NewsBUSINESSGadgetsTECHNOLOGY

13,000 रुपए का Nokia 4.2 मात्र 475 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें कैसे…

Nokia के कई स्मार्टफोन्स को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। Nokia 4.2 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट समेत अन्य कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका है।

Nokia 4.2 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसे 6,024 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 6,975 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 6,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स को यह फोन मात्र 475 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा HSBC कैशबैक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

साथ ही Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर यूजर्स को 5 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह अधिकतम 1,000 रुपये का होगा।इसमें 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1520 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।

इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया सकता है। इसमें बायोमैट्रिक फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, इसका सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.