कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी और फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा के फोटो शूट की इन दिनों खूब चर्चा है। उनकी बोल्ड फोटो शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अजीत शर्मा भागलपुर से विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने आयशा के ताजा फोटोज पर कहा कि समय के साथ बिहार की बेटियां आगे बढ़ रही हैं, यह अच्छी बात है।

आयशा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर से विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।
‘सत्यमेव जयते’ में काम कर चुकी हैं
आयशा ने काफी हॉट फोटो शूट कराया है। शर्ट की बटन भी नहीं लगाई है। इन फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आयशा ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई बोल्ड फोटोज शूट करवाए हैं। कुछ दिनों पहले आयशा ने इससे भी ज्यादा बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।


आयशा ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
तमाम पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर इसका स्वागत होना चाहिएः विनोद अनुपम
बिहार से नीतू चंद्रा के बाद नेहा शर्मा और आयशा ही हैं जो फिल्मों में दिख रही हैं। बिहार की बेटियां बॉलीवुड में भी किसी से कम नहीं हैं। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने आयशा के ताजा फोटोज पर कहा है- ‘समय के साथ बिहार की बेटियां आगे बढ़ रही हैं, यह अच्छी बात है। जिस क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने से बिहार के पेरेंट्स हिचकते हैं, उस क्षेत्र में बेटियों की धमक दिख रही है। तमाम पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर इसका स्वागत किया जाना चाहिए।’

कुछ दिनों पहले आयशा शर्मा ने यह बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
आयशा का जन्म भागलपुर में हुआ है
आयशा शर्मा का जन्म 24 जनवरी, 1989 को भागलपुर (बिहार) में हुआ। बहन नेहा ने ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, यंगिस्तान और यमला पगला दिवाना 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। आयशा का बचपन उनके ग्रैंड पेरेंट्स के यहां दिल्ली में बीता। उनकी स्कूलिंग भी स्प्रिंगडेल्स स्कूल दिल्ली में हुई है। नोएडा की एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। उनकी एक और बहन है, जिसका नाम रितिका शर्मा है।



What u call hot photo , to my mind, it should be called indecent photo.