Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD: सलमान खान ने बॉलीवुड में पूरे किये पूरे 30 साल…

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बॉलीवुड में 30 साल हो गए हैं। 30 साल पहले 29 दिसंबर को उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज किया था, इसके बाद सलमान ने बॉलीवुड में काफी समय तक राज किया। अब सलमान खान ने अपनी फिल्मों से ऐसा रुतबा कायम किया है कि अब बॉक्स ऑफिस पर उनके नाम से ही फिल्म चल जाती है।पिछले कुछ सालों से सलमान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं और उनकी हर फिल्म कमाई के मा’मले में रि’कॉर्ड तोड़ती जा रही है। वहीं सलमान ने बॉलीवुड में अपने 30 साल होने को लेकर पीटीआई से कहा है, ‘उन लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे बनाया जो आज मैं हूं।

एक एक्टर की लाइफ में सबसे अहम चीज होती है एक जर्नी और मेरे जर्नी भी काफी रोचक रही है।बता दें कि वैसे तो सलमान ने 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक्टर ने लीड रोल में डेब्यू किया था, जो 29 दिसंबर 1989 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर हमेशा तहलका मचाने वाले सलमान खान की पहली फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्र’दर्शन किया था।

30 साल पहले भी इस फिल्म ने भारत में 14 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर इसकी महंगाई दौर के आधार पर तुलना करें तो फिल्म का कलेक्शन करीब 250 करोड़ रुपये है। ऐसे में माना जा सकता है कि फिल्म ने उस दौर के हिसाब से 28 करोड़ रुपये कमाकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.