BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर वर्फ से तैयार किया गया भोले शंकर का सुहावना दृश्य

मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर वर्फ से तैयार किया गया भोले शंकर का सुहावना दृश्य
मुजफ्फरपुर। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर रविवार की शाम वर्फ का भोले शंकर का दृश्य बना गया। जो काफी सुहावना था। सावन माह का अंतिम दिन पूर्णिमा रहने के कारण मंदिर आयोजकों ने कार्यक्रम किया। जहां श्रद्धालुओं ने बाबा का पूजा अर्चना की।
लाल, ब्लू एवं उजला रंग वाले वर्फ को एक पर एक रखकर पहाड़ तैयार किया गया। इसके ऊपर बाबा महाकाल की बनी स्वरूप वाली शिवलिंग रखा गया। जो काफी सुहावना दृश्य लग रहा था। लोगों में काफी आकर्षक रहा। इसके बाद विभिन्न फूलों से उनकी पूजा अर्चना की गयी। इसके बनाने के लिए लोगों ने दोपहर से ही विभिन्न सामग्री को इक्ट्ठा करना शुरू कर दिया। शाम तक बाबा स्वरूप तैयार कर दिया गया।


वर्फ के पहाड़ बनाने के लिए दो पिकअप वर्फ मांगा गया। शाम के वक्त भक्तों ने फूलमाला, दीप, अगरबती, मेवा आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। कोरोना महामारी के कारण मंदिर बंद रहने से प्रवेश द्वार के पास ही यह कार्यक्रम किया गया। हालांकि प्रवेश द्वार के आगे बांस और जाली से पूरी तरह घेराबंदी किया गया था कि कोई भक्त अंदर प्रवेश न कर सके। भक्त बाहर से ही बाबा का दर्शन और पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.