BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: शहर के सड़को से घटा पानी, लेकिन कई मुहल्लों में अभी भी थमा है पानी

मुजफ्फरपुर: शहर के सड़को से घटा पानी, लेकिन कई मुहल्लों में अभी भी थमा है पानी

मुजफ्फरपुर। इंद्रदेव की कृपा से दो दिनों से बारिश नहीं होने से शहर के प्रमुख मार्गों में जलजमाव में कमी आयी है। लेकिन अभी भी कई मुहल्लों में पानी घटने के बावजूद जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश थमने और सूर्यदेव की कृपा से निकली धुप के कारण जलजमाव में गिरावट आयी है।
रविवार को छह शाम में मोतीझील रोड में आधा फीट पानी लगा था। तिलक मैदान रोड में जलजमाव में कमी आयी है। हालत यह है कि शहर 70 प्रतिशत इलाका पानी घटने के बावजूद जलमग्न है। पानी घटने से राहगीरों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। वहीं कारोबारियों ने राहत की सांस ली। अगर रात में बारिश नहीं हुई तो जलजमाव में और गिरावट आयेगी। बारिश हुई तो फिर यथावत दृश्य हो जायेगा।

धर्मशाला चौक रेलवे पुल के पास पानी जमा था। इस मार्ग में लगभग आधा फीट पानी सड़क पर लगा है। रज्जू साह लेन में सड़क पर लगभग पौन फीट जलजमाव था। चंद्रलोक चौक के पास भी जलजमाव में कमी आयी। बटलर रोड में पानी घटा है, लेकिन रेलवे कॉलोनी में अभी जलमग्न है।
सरकारी चिकित्सा केन्द्र सदर अस्पताल में लगभग आधा से एक फीट जलजमाव था। अस्पताल प्रांगण के आधा हिस्सा अभी जलमग्न है। पानी हेलकर मरीज के परिजन एवं कर्मचारी आवागमन कर रहे थे।
मिठनपुर लाला बेला मुहल्ला का अभी बुरा हाल है। मालीघाट, शास्त्रीनगर, बेला, शेरपुर, अतरदह आदि मुहल्लों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। अखाड़ाघाट स्थित सबसे बूरा हाल तो अहियापुर से मेवालाल चौक एवं जियालाल चौक से शेखपुर माई स्थान जाने वाली सड़क का है। माई स्थान के पास एक फीट पानी लगा है। इसके साथ ही नाजीपुर, बैंक कॉलोनी, शेखपुर, गणेशपुर, प्रभातनगर, चाणक्यपुरी, बड़ाजगरन्नाथ आदि इलाकों में आधा से एक फीट जलजमाव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.