Breaking NewsNational

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- जनकल्याण ही था उनका जीवन मंत्र


Lucknow:  कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी के लिए शोक की घड़ी है. उनके माता-पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था. उन्होंने अपने जीवन में ऐसे काम किए जिससे उनका नाम सार्थक हुआ. जीवन भर उन्होंने जनकल्याण के लिए काम किया. कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गए थे. जीवन के अधिकतम समय वे जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयत्नरत रहे. उन्हें जब भी जो दायित्व मिला, हमेशा हरेक के लिए प्रेरणा का केंद्र बनें. देश ने एक मूल्यवान शख्सियत, एक नामचीन नेता खोया है. हम उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी न रखें. मैं प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं कि वे कल्याण सिंह को अपने चरणों में जगह दें. 

11:31 (IST)

लखनऊ: सीएम योगी ने खुद सम्भाली राजनीति के पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा की कमान. सीएम योगी ने अंतिम यात्रा की कमान खुद संभाली. कल रात दो बार सीएम योगी कल्याण सिंह के घर गए. उसके पहले कल ही शाम दो बार उनको देखने एसजीपीजीआई अस्पताल गए थे सीएम योगी. कल्याण सिंह के गुजर जाने के बाद मंत्रियों की लगाई ड्यूटी. कल्याण सिंह के आवास पर पूजा-पाठ व अंतिम दर्शन की ड्यूटी दी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को. विधानसभा में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की ड्यूटी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को दी. विधानसभा के बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह की का शव अंतिम दर्शन के लिए भाजपा पार्टी कार्यालय लाया जाएगा. भाजपा पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन की ड्यूटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिंह की लगायी गयी. दोपहर बाद कल्याण सिंह पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा. अलीगढ़ में ड्यूटी लगाई गन्ना मंत्री सुरेश राणा की. कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली मैं ड्यूटी लगाई परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की.

11:27 (IST)

Lucknow. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं. 

10:48 (IST)

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के एरपोर्ट पहुंचे. गवर्नर आनंदीबेन पटेल  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया. यहां से प्रधानमंत्री सीधे 2 मॉल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर जाकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे. 

9:57 (IST)मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुष्कर सिंह धामी भी आज लखनऊ आएंगे दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

9:03 (IST)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि. साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा नर्देश भी दिए. 

8:32 (IST)

Lucknow: राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 9.30 बजे कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देंगे. 

8:29 (IST)

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा. उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा. उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा. कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि. साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा नर्देश भी दिए. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) सोमवार की सुबह  कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर दिवंगत नेता  श्रद्धांजलि दी. मायावती ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्याण सिंह को एक बड़ा नेता बताया। साथ ही कहा कि वे पिछड़ों के हिमायती रहे. ईश्वर उनके परिवार और अनुयायियों को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता दे. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का एक लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है. कल्याण सिंह बीते 4 जुलाई से राजधानी लखनऊ स्थित SGPGI में भर्ती थे. शनिवार रात करीब सवा नौ बजे कल्याण सिंह नें अंतिम सांस ली. हालांकि बीते दिनों कल्याण सिंह की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार और शनिवार की शाम को भी कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने PGI पहुचे थे. सीएम योगी ने PGI में कल्याण सिंह से मुलाकात के बाद उनकी फोटो ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की थी. लेकिन उसके कुछ देर बाद ही करीब सवा नौ बजे आई कल्याण सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री योगी एक बार फिर PGI पहुच गये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह का जाना न सिर्फ भारतीय राजनीति अपितु बीजेपी परिवार के लिए भी अपूर्णनीय क्षति है. मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं. कल्याण सिंह द्वारा देश-प्रदेश और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये दिये गये योगदान के लिये उन्हें श्रृद्धांजलि देता हूं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की. कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तक उनके आवास और फिर विधानभवन के साथ पार्टी कार्यालय में रखा जायेगा. जिसके बाद शाम को उनका पार्थिक शरीर अलीगढ़ ले जाकर स्टेडियम में रखा जायेगा. फिर सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को उनकी जन्म और कर्मभूमि अतरौली ले जाने के बाद नरौरा गंगा घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.