BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR में जिला भाजपा द्वारा जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला, कहा-जरूरतमंदों को देंगे चिकित्सकीय मदद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में मिठनपुरा स्थित एक निजी होटल के सभागार में जिला प्रशिक्षण कार्यशाला लगाया जिसमें जिला एवं मंडलों की समितियों के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रथम सत्र में अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण में बचाव व प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल रहा है, जिसने पूर्ण सेवा भाव के साथ कार्य किया.


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान यह कोई कार्यक्रम नहीं है बल्कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग का महाअभियान है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्राम स्तरीय शक्तिकेन्द एवं बूथ केंद्र तक कार्यकर्ताओं को कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में कार्यकर्ताओं का ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत जनता से सीधा संपर्क होगा और उनकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के विषय में उन्हें ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जायेगा ।


उन्होंने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से अह्वाण किया कि सभी स्वंय सेवक संकल्पित भाव से गांव गांव में मास्क, सैनिटाइजेशन एवं टीकाकरण अभियान को गति देकर राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करें।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने कहा कि जिस कांग्रेस की सरकार ने 60 साल में भी पोलियो का टीका नहीं लगवा पाई ऐसे कांग्रेसी लोग आज वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं,जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में न सिर्फ कोरोना से लड़ना सिखाया बल्कि विपरित परिस्थतियों में भी लोगों को जीना सिखाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में आज न ही वैक्सीन की कमी है और न ही ऑक्सीजन की।
उन्होंने ने कहा कि केन्द्र सरकार ने वैक्सीन के माध्यम से सहयोग कर एक साल में पूरे विश्व में भारत की अलग छवि बनाई है।


उन्होंने कहा कि जिन पावन उद्देश्यों को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को शुरू किया है उसे पूरा करने की नैतिक ज़िम्मेवारी एक एक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के कंधे पर है। सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवक इस कार्यशाला के बाद अपने अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर दिनचर्या में उपयोग होने वाली आहार वस्तुओ का उपयोग, व्यायाम, कोरोना से बचाव की जानकारी जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सके, उसकी चर्चा करें ताकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचा जा सके।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है जो सेवा ही संगठन की भावना को लेकर समाज व राष्ट्र सेवा के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में जब भी संकट आया भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की प्रक्रिया कोरोना काल में भी चलती रही। जिसकी वैश्विक स्तर पर भी सराहना हुई है।
प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने कहा की आने वाले समय में यदि फिर कभी विकट परिस्थितियां पैदा होंगी तो पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की टोली बनाई जा रही है। यह टोली निगरानी समितियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी। समाज में जन जागरूकता लाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।


छः सत्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के वर्ग में जिला उपाध्यक्ष सुनिता सहनी,जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला मंत्री संजीव झा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डाo दुर्गा शंकर, आई टी सेल संयोजक अभिषेक सौरभ एवं योगगुरु मुकेश योगी ने अलग अलग विषयों पर स्वास्थ्य स्वयंसेवको को प्रशिक्षण दिया।
संचालन एवं विषय प्रवेश जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, ब्रज बिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू,चंदा देवी, जिला मंत्री सुरेश कुमार चौधरी, डॉ ऋतुराज सिन्हा, इंदिरा सिंह, राजकुमार साह,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, रविकांत सिन्हा, आशीष पिंटू ,प्रभात कुमार,उपेंद्र पासवान, प्रधुम्न राणा, डॉ रागिनी रानी, नचिकेता पांडे, फेकू राम, रामबालक शर्मा, मो शाहिद, आशीष अग्रवाल, बिंदेश्वर सहनी, तेज नारायण शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी रविरंजन शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, आलोक कुमार राजा, धनंजय झा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.