Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

रियल लाइफ में काफी हॉट हैं कामना पाठक, हप्पू की उलटन पलटन में बनती हैं 9 बच्चों की मां, जानें…

टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘हप्पू की उलटन पलटन’ ने घर घर में जगह बना ली है। पहले हप्पू सिंह के किरदार को एंड टीवी पर ही प्रसारित होने वाली कार्यक्रम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में काफी सराहा गया था। इसके बाद एक हप्पू सिंह के किरदार पर अलग से सीरियल बना, जिसमें हप्पू सिंह की लाइफ के बारे में दिखाया जाता है।सीरियल में दिखाया जाता है कि उनके 9 बच्चे हैं और घर में उनकी मां और पत्नी है। उनकी पत्नी का नाम राजेश है, जिनके किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

सीरियल में राजेश का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कामना पाठक एक सामान्य हाउसवाइफ की भूमिका में नजर आती हैं और कामना की ओर से बोली पर किया गया काम काफी सराहनीय है।कामना पाठक ने राजेश के किरदार को काफी अच्छे से अपनाया है और वो अच्छे से इसे निभाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं धारावाहिक में 9 बच्चों की मां बनने वाली कामना पाठक असल जिंदगी में काफी अलग लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। सीरियल में हमेशा साड़ी में नजर आने वाली कामना रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं और मस्ती करती नजर आती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.