अमिताभ बच्चन को रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। बिग बी को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों प्रदान किया गया। देश के सबसे बड़े दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्होंने देश की जनता और समारोह में मौजूद लोगों के प्रति शुक्रिया अदा की। अमिताभ के अवार्ड पाने के बाद बच्चन परिवार बेहद खुश नजर आया। अमिताभ के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ने बिग बी की एक फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी।

इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अपनी मां जया बच्चन और पिता के संग एक और फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अभिषेक द्वारा साझा की गई इस फोटो में अमिताभ बच्चन और उनकी वाइफ जया बच्चन अपने बेटे के संग बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। अभिषेक अपने मां और पापा के बीच में बैठे हुए दिख रहे हैं। फोटो में अमिताभ मेडल दिखाते हुए स्माइल कर रहे हैं वहीं जया अभिषेक के कंधे पर सर रखकर हंसती हुई दिख रही हैं।




Leave a Reply