गायघाट में श’व को दफ’नाने पर वि’वाद में 6 गिरफ्तार, भेजा गया जे’ल
Repoted by Deepak
गायघाट। थाना क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत के बठवाड़ा में शव के दाहसंस्कार को लेकर दो पक्षो की बीच विवाद उत्पन्न हो गया था- जिसके बाद स्थिती तनाव पूर्ण हो गई थी. मौके पर कई थानों की पुलिसबल के साथ डीएसपी पूर्वी पहुँचकर स्थानीय लोगो को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया था।वंही इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो से 6 लोगो को छापेमारी कर गि’रफ्तार किया. जिससे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मो गुलाब, मो असाधुल, मो नबाब दूसरे पक्ष से अजय लालदेव , हरियोम लालदेव, जयराम लालदेव शामिल हैं।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अभी फरार चल रहे लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं।







Leave a Reply