BIHARBreaking NewsSTATE

164 साल पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त; हर साल हजारों लोग पूजा-अर्चाना करने आते हैं

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखण्ड के निशान नगर बड्डी में स्थित ऐतिहासिक शिवमंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल गुरुवार रात्रि भारी वर्षा दौरान यह घटना घटी। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और मंदिर के गुंबर पर जा गिरी। जिससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

वहीं इस संबंध में पुजारी शिवपूजन दूबे ने बताया कि वो रात में खाना खाकर सोने जा रहे थे, बारिश हो रही थी। तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। कहा पूरा मंदिर परिसर में तेज प्रकाश हुआ और लगा कि मंदिर के उपर बिजली गिरी है। सुबह देखने पर पता चला कि गुबंद क्षतिग्रस्त हुआ है। सुबह मंदिर पर बिजली गिरने की बात सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। जुटे ग्रामीण भैरव दयाल सिंह, विनोद सिंह, रामाशीष सिंह ने कहा कि जल्द ही मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।

1857 में शहीद निशान सिंह के परिवार द्वारा बनाया गया था मंदिर

बड्डी गांव के निशान सिंह 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनके परिजनों के द्वारा ही इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। उन्हीं की याद में निशान नगर बड्डी का मंदिर कहा जाता है। मंदिर के पास ही विशाल तालाब है। जहां प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन बड़ा मेला लगता है। जिसमें आस-पास के गांवों के हजारों लोग आते हैं और मंदिर में पूजा-अर्चाना भी करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.