BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पिछड़ा/अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ मंच बिहार एवं जनहित अभियान का संयुक्त बैठक

कल दिनांक 19 अगस्त 2021 को सिकंदरपुर कुंडल में नरेश कुमार साहनी के आवास पर पिछड़ा अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ मंच बिहार मुजफ्फरपुर एवं जनहित अभियान का संयुक्त बैठक आनंद पटेल संयोजक पिछड़ा अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ मंच के अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जाति आधारित जनगणना नहीं कराने का केंद्र के निर्णय का घोर निंदा किया एवं आक्रोश द्वारा व्यक्त किया गया। जब तक केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना नहीं कराएगी तब तक हम लोग केंद्र सरकार के विरोध में आंदोलन करते रहेंगे।

बैठक में जनहित अभियान के जिला संयोजक नरेश साहनी ने बताया कि जाति आधारित जनगणना के समर्थन में निषाद संघर्ष मोर्चा के द्वारा दिनांक 21 अगस्त 2021 को जिला समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन आहूत किया गया है। जिसका समर्थन करना चाहिए। इस पर विचारोंपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जाति आधारित जनगणना के समर्थन में निषाद संघर्ष मोर्चा के आहूत धरना प्रदर्शन को पिछड़ा अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ मंच एवं जनहित अभियान मुजफ्फरपुर संगठन शक्ति के साथ समर्थन करेगी एवं धरना प्रदर्शन में सहभाग लेगी।


आम जनता से अपील है की हजारों हजारों की संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं बैठक में उपस्थित थे लड्डू साहनी धर्मेंद्र साहनी ब्रजकिशोर साहनी टुनटुन राम वीरेंद्र यादव अजय पटेल, विष्णु देव यादव, आलाेक यादव,राजाबाबू यादव आदि।
धन्यवाद
भवदीय
आनन्द पटेल
पिछड़ा /पिछड़ा आरक्षण बचाओ मंच बिहार मुजफ्फरपुर
नरेश कुमार साहनी
जिला संयोजक जनहित अभियान मुजफ्फरपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.