बिहार के 38 जिलों में 9 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गए हैं। यहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। इसके साथ 12 ऐसे जिले हैं जहां एक्टिव मामलों की संख्या 3 से कम है। यह जिले भी कोरोना फ्री की रेस में आगे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन खतरा टला नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही में न सिर्फ कोरोना फ्री जिलाें में मामले बढ़ेंगे बल्कि इसे कंट्रोल करना मुश्किल होगा। यही कारण है कि सरकार भी लोगों से बार बार मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रही है।


बिहार के कोरोना फ्री जिले
- बांका
- बक्सर
- जमुई
- कैमूर
- नवादा
- पूर्वी चंपारण
- शेखपुरा
- शिवहर
- सीवान

कोरोना फ्री जिलों में भी कोरोना का दर्द
कोरोना फ्री होने वाले जिले के लोगो को भी कोरोना ने बड़ा दर्द दिया है। बांका में 7379 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें 7267 ठीक हुए गए हैं। अब तक कुल 112 लोगों की कोरोना ने जान ले ली है। बक्सर में कुल 9248 लोग संक्रमित हुए जिसमें 9066 लोग ठीक हो गए लेकिन 182 लोगों की जान नहीं बच पाई। जमुई में कुल 9413 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 9307 लोग ठीक हो गए लेकिन 106 लोगों की जान चली गई।
कैमूर में 4983 लोग संक्रमित हुए जिसमें 4836 पूरी तरह से ठीक हो गए लेकिन 147 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। नवादा में 10346 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 10168 लोग ठीक हो गए लेकिन 178 लोगों की जान चली गई। पूर्वी चंपारण में कुल 19001 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 18571 ने कोरोना को मात दे दी लेकिन 430 लोगों की जान चली गई। शेखपुरा में 7690 लोग कोरोना संक्रमित हुए जिसमें 7615 लोग ठीक हुए जबकि 75 लोगों की मौत हो गई। शिवहर में 4397 लोग संक्रमित हुए जिसमें 4361 ठीक हो गए लेकिन 36 लोगों की जान चली गई। सीवान में कुल 15195 लोग संक्रमित हुए जिसमें 15025 लोग कोरोना से ठीक हो गए लेकिन 170 लोगों की जान चली गई।

कोरोना फ्री की तरफ बढ़ रहे जिले
अरवल – 2 एक्टिव मामले
औरंगाबाद – 1 एक्टिव मामला
भोजपुर – 2 एक्टिव मामले
गोपालगंज – 3 एक्टिव मामले
जहानाबाद – 1 एक्टिव मामला
खगड़िया – 2 एक्टिव मामले
लखीसराय – 3 एक्टिव मामले
मधुबनी – 2 एक्टिव मामले
मुंगेर – 1 एक्टिव मामला
पश्चिम चंपारण – 2 एक्टिव मामले
पूर्णिया – 3 एक्टिव मामले
सहरसा – 3 एक्टिव मामले
सारण – 1 एक्टिव मामले
सीतामढी – 3 एक्टिव मामले

24 घंटे में 1.44 लाख की जांच
बिहार में 24 घंटे में 144632 लोगों की कोरोना जांच हुई है जिसमें संक्रमण के नए मामले 16 आए हैं। 24 घंटे में 32 मरीजों की रिकवरी हुई है जिससे संक्रमण का एक्टिव मामला घटकर 187 हो गया है। अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो का आंकड़ा बिहार में 715697 हो गया है। रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत हो गई है। पटना में 24 घंटे में 1 नया मामला आया है। 2 से अधिक नए मामले किसी जिले में नहीं आए हें।



Leave a Reply