सीतामढ़ी – शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के नेतृत्व सीतामढ़ी शहर के आजाद चौक मेहसौल पूर्वी मेहसौल गोट कारगिल चौक जानकी स्थान गौशाला चौक मुरलिया चौक आदि विभिन्न चौक चौराहो पर फ्लैग मार्च निकाला गया।


जिसमे विभिन्न पुलिस बल ने भाग लिया गौरतलब हो कि विधिव्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामाकांत उपाध्याय थानाध्यक्ष सीतामढ़ी टाउन थाना सर्किल इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष मेहसौल थानाध्यक्ष पुनौरा के साथ काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।








Comment here