BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : कटरा PSS में घुसा बाढ़ का पानी / कभी भी ठप हो सकती है बिजली आपूर्ति

मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ का कहर एक बार जारी है। दो माह के अंतराल में दूसरी बार बाढ़ आने से जिले की जनता त्राहिमाम की स्थिति में है। औराई और कटरा प्रखंड के लोग एक बार फिर बाढ़ से घिर गए हैं। कटरा PSS (पावर सब स्टेशन) में घुटने भर पानी लग गया है। इससे बिजली विभाग ले कर्मी भी परेशान है कि काम कैसे करेंगे। दूसरा सांप और बिच्छु का भी खतरा मंडरा रहा है।

कैंपस में घुटने भर पानी

परिसर में घुटने भर पानी भर गया है, जो अंदर तक घुस चुका है। PSS कर्मी शिवराम कुमार ने बताया कि पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगर इससे अधिक पानी हुआ तो बिजली आपूर्ति बाधित हो जाएगी। इससे करीब 10 हज़ार की अबादी प्रभावित होगी। फिलहाल अभी बिजली आपूर्ति चालू है।

बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई ठप होने से सरकारी कार्यालय भी अंधेरे में डूब जाएगा। PSS के अलावा सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी जलजमाव होने लगा है। एक माह पूर्व भी बागमती में उफान के बाद कटरा PSS में पानी प्रवेश कर गया था। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। इस बार भी वही स्थिति बन रही है।

मिस्कॉट और भगवानपुर PSS में भी घुसा पानी

शहर में बारिश का पानी मिस्कॉट और भगवानपुर PSS में घुस चुका है। SKMCH PSS में जलजमाव के कारण एक ट्रांसफार्मर जल चुका है। जिससे इलाके की बिजली बाधित है। भगवानपुर और मिसकॉट इलाके में भी जलजमाव की समस्या के कारण बिजली सप्लाई में कमी कर दी गयी है।

यहां भी कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो स्थिति काफी खराब है। कभी भी सप्लाई ठप हो सकती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.