Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे विराट-अनुष्का, देखें- कपल की खुबसूरत तस्वीरें…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अभी स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। कपल अभी बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच वादियों में इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बर्फीली वादियों के बीच मजे कर रहे हैं। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं।विराट और अनुष्का स्नो सूट में नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ इमोजी इंसर्ट की है। वहीं लोगों कपल की तारीफ कर रहे हैं और कपल के लिए प्यार शेयर कर रहे हैं।

वैसे विराट और कोहली अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वॉकेशन की एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बर्फीले पहाड़ों के व्यू की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके लिए अनुष्का ने लिखा है- ‘डेज लाइक दिस’। वही एक पक्षियों का सुंदर वीडियो भी शेयर किया है।

अनुष्का की तस्वीरों से लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।इससे पहले विराट और अनुष्का भूटान की सैर पर गए थे, जहां कपल ट्रैकिंग पर गए थे और एक वहां के लोगों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। विराट और अनुष्का की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में कपल के साथ घूमने को लेकर काफी विवाद भी हो गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.