BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार के दो खिलाड़ी शामिल:टोक्यो पैरालिंपिक के लिए भारतीय दल में चुने गए मुजफ्फरपुर के शरद और वैशाली के प्रमोद

जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले पैरालिंपिक्स 2020 के लिए चुने गए भारतीय एथलीट दल में मुजफ्फरपुर के शरद कुमार भी दमखम दिखाएंगे। 54 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल में बिहार के दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें मुजफ्फरपुर के शरद कुमार पैरा एथलेटिक्स टी 42 कैटेगरी के हाई जंप में और वैशाली के प्रमोद भगत एसएल – 3 कैटेगरी के पैरा बैडमिंटन में दमखम दिखाएंगे। शरद कुमार मोतीपुर के कोदरकट्टा पूरन टोला के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र कुमार समाजसेवी हैं। वहीं मां कुमकुम कुमारी गृहिणी हैं। टोक्यो पैरालिंपिक्स का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होना है।

भारतीय टीम 18 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होगी। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत टोक्यो के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रमोद भगत को लखनऊ और शरद कुमार को भोपाल में क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के खेल निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि बिहार के दोनों ही खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग नंबर वन है। दोनों ही से पदक की उम्मीद है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.