भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मना 75 वां स्वतंत्रता दिवस
MUZAFFARPUR : भाजपा जिला कार्यालय पर 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने तिरंगा फहराया तथा सलामी दी. झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया.
अपने संबोधन में रंजन कुमार ने कहा कि आज हम सभी 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं,पिछले तीन दिनों से पार्टी कार्यकर्त्ता कई कार्यक्रमों के माध्यम से देश के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्य कर रहे हैं.आज देश की बागडोर एक मजबूत एवं सशक्त नेतृत्व के हाथों में है पूरे देश में शांति का माहौल है और देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है.
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, विवेक कुमार, देवांशु किशोर, रवि रंजन शुक्ला, देवीलाल, प्रो अरमान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, जिला मंत्री आदर्श कुमार, सुरेश चौधरी, इंदिरा सिंह, डॉ ऋतुराज सिन्हा, राजकुमार साह, डॉ रमेश केजरीवाल,जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, राजीव कुमार, प्रदुमन राणा, डॉ रागिनी रानी, रामबालक शर्मा, मो अलीमुद्दीन”चुन्नू”, आलोक कुमार “राजा”,ओमप्रकाश तिवारी, धनंजय झा,सुजीत कुमार, पवन दुबे,मनोज नेता, दिलीप कुमार, आनंद सिंह राठौर, अनिल सिंह, कृपाशंकर सर्राफ, आनंद सिंह, प्रणव भूषण, नन्हे सिंह, मकबूल हसन गुड्डू, संतोष रंजन, अमरेश कुमार विपुल,अमित सिंह राठौर,साकेत शुभम, विकास गुप्ता, शांतनु शेखर, राजा राठौर आदि शामिल हुए.











Leave a Reply