BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

आज मुजफ्फरपुर के कई इ’लाकों में गुल रहेगी बिजली, जानिए आपके अपने इ’लाके की स्थिति…

एसकेएमसीएच पावर सब स्टेशन इ’लाके में ज’र्जर तारों को बदलने को लेकर अखाड़ाघाट, नाजिरपुर, चकमोहब्बत, टरमा, राघोपुर आदि इ’लाके में रविवार की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सरैयागंज प्रशाखा क्षेत्र में ज’र्जर तार बदले जाएंगे। इसको लेकर जिला परिषद, जूरन छपरा में सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। माड़ीपुर क्षेत्र में 11 केवीए बटलर एवं 11 केवीए यूनिवर्सिटी फीडर रोड में केबल लगाया जाएगा। इसको लेकर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बा’धित रहेगी। चक्कर चौक, लेनिन चौक, मझौलिया रोड, शिवपुरी, जयप्रभा नगर, प्रभात तारा स्कूल का इ’लाका प्र’भावित रहेगा।

मिस्कॉट एरिया के बेला टाउन फीडर इ”लाके के लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, आरके पुरम और नागेंद्र नगर कॉलोनी की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा बेला प्रशाखा क्षेत्र में राजपूत टोला, सनसाइन पब्लिक स्कूल, बड़ चौक, धीरनपट्टी, नारायणपुर, इमली चौक, हरिजन स्कूल, धीरन छपरा एवं दीघरा शिव मंदिर तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत बाधि,त रहेगी। रामदयालु प्रशाखा क्षेत्र मेंं भिखनपुरा पावर सब स्टेशन से टाउन-एक में ट्रांसफॉर्मर केबलिंग एवं कंज्यूमर शिफ्टिंग का कार्य होगा। इसको लेकर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, आनंद मार्ग आश्रम रोड, साहू मार्केट, केदार सिंह डीटीआर इलाके की आपूर्ति ठप रहेगी।फॉल्ट के कारण शनिवार को साढ़े छह घंटे एमआइटी और सिकंदरपुर, दो पावर सब स्टेशनों की बिजली बंद होने के पीछे उपद्र’वी तत्व का हाथ बताया गया है।

विद्युत एसडीओ अमिताभ कुमार ने अ’ज्ञात ब’दमाशों के खि”लाफ अहियापुर थाने में प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है तथा पुलिस से कड़ी का’र्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि डॉग कंडक्टर में जीरो माइल के निकट 33 केवीए में लोहे का रॉड फंसा शॉट लगा दिया। इससे शनिवार शाम पांच बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली बंद हो गई। एमआइटी और सिकंदरपुर पावर सब स्टेशन इ’लाके में अंधेरा छा गया। देर रात तक बिजली-पानी को लेकर हा’हाकार मच गया। बैरिया जेई, सिकंदपुर जेई सहित कई विद्युत अधिकारी अहियापुर पहुंचे। कई इंसूलेटर की जांच की गई। तब पता चला कि रॉड लगाकर इंसूलटर पंक्चर कर दिया गया है।लोहे के रॉड में धागा लगी एक प्लास्टिक की बोतल ज”ब्त की गई। उसमें कुछ मोबाइल नंबर देकर लिखा था कि नया सिम है चालू कीजिए। बता दें कि अहियापुर थाना क्षेत्र में मीटर में पेट्रोल छि’ड़क कर आ’ग लगाने तथा बैनर लगाकर तंग करने के लिए किसी दूसरे का मोबाइल नंबर लिखकर भय पैदा करने की नी’यत से पहले भी इस तरह की कई घ’टनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.