मुज़फ़्फ़रपुर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम और उसके आसपास रहने वाले सभी बच्चों को शिक्षित बनाने का बिरा शहर के एक प्रमुख व्यवसायी सह युवा समाजसेवी “संजीव शर्मा” ने अपने कंधे पर उठा लिया है। इसके तहत आज उन्होंने मुक्तिधाम और उसके आसपास के इलाक़े के बच्चों को मुक्तिदायक परिसर में एकत्रित कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।


मौखिक संदेश के साथ साथ श्री शर्मा ने बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण किया, ताकि बच्चों के बीच पढ़ने के प्रति रुझान पैदा हो सके।बच्चों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य है इस कारण उन्हें शिक्षित होना अति आवश्यक है। उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रख्यात समाजसेवी रमेश केजरीवाल ने कहा कि जिस मुक्तिधाम पर आने के लिये अधिकांश लोग तैयार नहीं होते हैं उस जगह पर आकर लोगों में शिक्षित होने के लिये लोगों को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है। इसके लिये उन्होंने संजीव शर्मा को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित भी किया। श्री केजरीवाल ने ये भी कहा कि लोग मुक्तिधाम इसलिये नहीं आना चाहते कि यहाँ आने के बाद उन्हें स्नान करना परेगा। ऐसी पुरानी विचारधारा को बदलने की ज़रूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रमुख शिक्षाविद प्रोफ़ेसर डा० अरूण कुमार ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उन्हें शिक्षित होना बहुत ही ज़रूरी है। संजीव शर्मा जो कार्य कर रहे हैं वह एक सराहनीय कदम है।







Leave a Reply