पोर्ट ऑ प्रिंस. हैती में शनिवार को आए 7.2 तीव्रता के भूकंप (Haiti Earthquake) से भारी तबा’ही हुई है. अब तक की जानकारी के मुताबिक वहां कम से कम 304 लोगों की मौ’त हो गई. जबकि अब तक 1800 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा है कि इस भूकंप से भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र यहां से उत्तर-पूर्व में 12 किलोमीटर दूर संत लुइस दु सुड में था. हैती के नागरिक सुरक्षा निदेशक जेरी चांडलर ने एपी को बताया कि भूकंप में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान के लिए टीमों को इलाके में भेजा जाएगा.


हर तरफ तबाही का मंजर
पोर्ट ऑ प्रिंस में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर कर सड़कों पर निकल आए. स्थानीय निवासी नाओमी वर्नीस ने कहा कि भूकंप इतना तेज था कि मेरी नींद खुल गयी और देखा कि पलंग भी हिल रहा है. नाओमी ने कहा, ‘भूकंप के कारण मैं जाग गई और बिना जूते पहने ही अपने घर से बाहर आ गयी. मैं 2010 का भीषण भूकंप देख चुकी हूं, इसलिए मेरे पास भागने के अलावा कोई अन्य विकल्प मौजूद नहीं था. बाद में मुझे याद आया कि मेरे दो बच्चे और मेरी मां घर के भीतर ही हैं. मेरे पड़ोसी घर के भीतर गए और उन्हें बाहर लेकर आए. हम सड़क की ओर भागे.


पहले भी भूंकप से हुआ है नुकसान
बता दें कि हैती पहले भी भीषण भूकंप और तूफानों का सामना कर चुका है. हैती में 2018 में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 2010 में 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के कारण करीब तीन लाख लोगों की मौत हुई थी और देश की राजधानी में भारी तबाही हुई थी. इस बीच नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक चक्रवाती तूफान ग्रेस सोमवार देर रात या मंगलवार की सुबह हैती पहुंचेगा.



Leave a Reply