BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: बढ़ते ठंड के कारण मुजफ्फरपुर में 2 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश…

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई इ’लाकों में शीतलहर चल रही है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा फिर पारा नीचे की ओर लुढ़क गया। क’ड़ाके की ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर के डीएम ने सभी स्कूलों को 2 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6डिग्री सेल्सियस रहा।जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती हुई ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। 28 दिसंबर 2019 से 2 जनवरी 2020 तक नर्सरी से 12वीं कक्षा तक केसभी सरकारी एवं निजी स्कूल को बंद रखा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.