पटना. गणतंत्र दिवस समारोह (Independence Day) के मुख्य राजकीय समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान (Historic Gandhi Maidan of Patna) मेंं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. आज से ही गांधी मैदान में स्पेशल ब्रांच ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉयड की टीम समय अंतराल पर गांधी मैदान की चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने में जुटी है. एक दर्जन से से अधिक स्पेशल ब्रांच के गर्मी और अधिकारी सुरक्षा काम में लगे हुए हैं. गांधी मैदान के चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है. 15 अगस्त (15 August) के दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर परेड की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को अंतिम परेड रिहर्सल की गयी. इस बार समारोह में 12 टुकड़ियों की परेड व आठ विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी. जिनमें खास तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के विजन पर आधारित सामाजिक सुधार व बदलाव पर दहेज प्रथा, मद्य निषेध, टीका एक्सप्रेस समेत कई आकर्षक झांकियां होंगी.
सुबह नौ बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. इस दौरान बिहार सरकार के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उन्हें गांधी मैदान के गेट संख्या एक से अंदर प्रवेश कराया जाएगा. जहां से अश्वारोही दस्ता उन्हें लेकर मंच तक पहुंचेगा. बता दें कि गांधी मैदान के समारोह में इस साल केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी जिनके पास एंट्री पास होगी. गौरतलब है कि समारोह के लिए इस बार तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है.
इस साल गांधी मैदान में कुल आठ झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी. जिनमें निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की झांकी मद्य निषेध पर होगी. सहकारिता विभाग की झांकी हर थाली में बिहारी तरकारी के थीम पर होगी. इसी तरह महिला विकास निगम समाज कल्याण विभाग की झांकी बाल विवाह एवं दहेज कुप्रथा के खिलाफ समाजिक संवाद पर होगी. वहीं, उद्योग विभाग की झांकी बिहार में खादी पर आधारित होगी.


इसी तरह पर्यटन निदेशालय की झांकी केसरिया स्तूप और लौरिया नंदनगढ़ पर. बिहार शिक्षा परियोजना की पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगा बिहार थीम पर. राज्य स्वास्थ्य समिति की झांकी टीका एक्सप्रेस और ग्रामीण विकास विभाग की झांकी जल जीवन हरियाली को आधार बनाते हुए होगी.
बता दें कि इस बार परेड में हिस्सा लेने वाले बलों में सीआरपीएफ, आइटीबीपी, सीाइएसएफ, एसएसबी, बीएमपी पुरुष, बीएमपी महिला, जिला सशस्त्र बल पुरुष, जिला सशस्त्र बल महिला, गृह रक्षा वाहिनी शहरी, गृह रक्षा वाहिनी ग्रामीण, स्वान दस्ता व फायर ब्रिगेड शामिल है.





Leave a Reply