BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार…ये दोहरा रवैया क्यों?:आम लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन, खास लोग सभा भी कर रहे हैं और रोड शो भी; प्रशासन कुछ नहीं कहता

दुकानें शाम 7 बजे बंद, शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे, श्राद्ध में भी 50 लोग शामिल होंगे। इसके लिए भी थाने से परमिशन लेनी होगी। 15 अगस्त को सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। ऐसे तमाम निर्देश है जो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शामिल हैं। सरकार इसे लेकर सख्त है। लेकिन, सरकार इसकी दूसरी तस्वीर है। विधानसभा सत्र होगा तो 243 विधायक एक साथ एक छत के नीचे बिना मास्क के बैठेंगे, सत्तारूढ़ दल के नेता पटना आएंगे तो रोड शो करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है क्या कोरोना प्रोटोकॉल सिर्फ आम आदमी के लिए है।

पटना में ललन सिंह के स्वागत समारोह में उमड़ी थी भीड़। (फाइल फोटो)

पटना में ललन सिंह के स्वागत समारोह में उमड़ी थी भीड़। (फाइल फोटो)

सदन में कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं
बात पिछले महीने जुलाई की है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया गया। सत्र में 1 हफ्ते तक बिहार विधानसभा के 243 विधायक और बिहार विधान परिषद के 75 एमएलसी शामिल हुए। बिहार विधान परिषद में ही न तो 2 गज की दूरी मेंटेन की गई और न ही ज्यादातर नेताओं के चेहरे पर मास्क दिखा।

ललन सिंह के स्वागत समारोह में पटना एयरपोर्ट पर भी टूटी थी कोरोना गाइडलाइन।

ललन सिंह के स्वागत समारोह में पटना एयरपोर्ट पर भी टूटी थी कोरोना गाइडलाइन।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में रोड शो

दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ दल JDU दिल्ली जाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करता है। मुख्यमंत्री समेत JDU के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होते हैं। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई एजेंडों के साथ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है। 6 अगस्त को ललन सिंह जब पटना आते हैं तो बैंड बाजे के साथ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाता है। एयरपोर्ट से लेकर JDU कार्यालय तक लोगों की हुजूम चल रही थी। ललन सिंह रोड शो कर रहे थे, तमाम लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पटना की सड़कों पर पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक के लोग उनके सुरक्षा में और व्यवस्था में लगे हुए थे। लेकिन, वहां किसी को कोई कोरोना प्रोटोकॉल टूटता हुआ नहीं दिखा।

राजद के प्रदर्शन में भी कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया गया था पालन।

राजद के प्रदर्शन में भी कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया गया था पालन।

RCP भी करेंगे रोड शो

वहीं, दूसरी तरफ 16 अगस्त को JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पहली बार केंद्र में मंत्री बनकर पटना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयारी एक बार फिर से की गई है। आरसीपी सिंह भी रोड शो करेंगे, बैंड बाजे से उनका स्वागत होगा। पटना की सड़कों पर एक बार शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों की भीड़ एयरपोर्ट से लेकर JDU कार्यालय तक होगी, लेकिन शासन और प्रशासन को वहां प्रोटोकॉल टूटता हुआ नहीं दिखेगा।

15 अगस्त को लेकर निर्देश

बिहार सरकार ने 15 अगस्त के मद्देनजर अपने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस 15 अगस्त के आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो। अपने स्तर पर अधिकारी 15 अगस्त का झंडा फहराएंगे। इन कार्यक्रमों से जिला के प्रभारी मंत्री और राजनेताओं को अलग रखा गया है।

पहले जिला मुख्यालय प्रभारी मंत्री और वहां के जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से शामिल होकर झंडा फहराते थे। लेकिन, बिहार सरकार ने पत्र जारी करके कमिश्नर और डीएम को निर्देश दिया है। हवाला दिया गया है कि सार्वजनिक कार्यक्रम करने से कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.