BIHARBreaking NewsSTATE

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CM नीतीश कुमार के हाथों पुरस्कृत होंगे आरा के दो जांबाज पुलिस अधिकारी

पटना. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजपुर के सपूत और बिहार पुलिस (Bihar Police) के दो जांबाज अधिकारियों को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा सम्मानित किया जाएगा. बिहार पुलिस की एसटीएफ (STF) में कार्यरत इन दो अधिकारियों के नाम क्रमशः अमरेन्द्र किशोर और संतोष कुमार सिंह है. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) के मौके पर सीएम नीतीश कुमार इन दोनों को 51-51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे. दोनों जांबाज अफसर बिहार पुलिस के एसटीएफ़ में सब इंस्पेक्टर हैं और पहले भी अपनी वीरता और सेवा के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं.

अमरेंद्र किशोर मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव के रहने वाले हैं जो आरा के फ्रेंडस कॉलोनी में भी रहते हैं, जबकि संतोष कुमार सिंह शाहपुर थाना के महरजा गांव के निवासी हैं. 2009 बैच के बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर बिहार पुलिस की एसटीएफ विंग के अहम अंग हैं और कई बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दे चुके हैं. संतोष कुमार सिंह साल 1999 से बिहार पुलिस में सेवारत हैं और वो भी एसटीएफ जैसे अहम विंग में काफी अच्छा काम कर रहे हैं.

अमरेन्द्र किशोर को इससे पहले भी दो बार सीएम के हाथों पीएमजी सहित आंतरिक और गैलेंटरी समेत अन्य विभागीय पुरस्कार मिल चुके हैं ,जबकि संतोष कुमार सिंह को भी दो बार गैलेंटरी समेत सराहनीय मेडल, आसूचना पदक, आंतरिक पदक मिल चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.