मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ व बारिश दोनों कहर बरपा रही है। एक तरफ जहां बाढ़ में ग्रामीण इलाके तबाह थे, तो वहीं अब दूसरी तरफ शहर के रिहायशी इलाकों में रह रहे लोग बारिश के पानी के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मामला शहर के बीबीगंज के आनंदपुरी मोहल्ले का है।


यहां के लोग जलजमाव से काफी परेशान हैं। पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। नाले समय पर साफ नहीं होने की वजह से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो चुका है। कई घरों के भीतर 2 फीट पानी जमा हो गया है। सड़क पर कमर भर पानी है। लोगों को सब्जी खरीदने के लिए भी करीब 2 किमी पानी को पार करना पड़ रहा है। घरों में सांप, बिच्छू व अन्य रेंगने वाले खतरनाक कीड़े पानी मे घूम रहे हैं।
मोहल्ले के प्रेम गुप्ता ने बताया कि पानी की दिक्कत पिछले कई सालों से है। लेकिन, इस बार कमर तक सड़क पर पानी भर गया है। जबकि, घरों के भीतर 2 फीट तक पानी पहुंच गया है। कई लोग अपने-अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाले की ढंग से सफाई नहीं होती थी। सड़क पर पानी नहीं जमे इसके लिए उन्होंने खुद से घर के बाहर मिट्टी गिरवाकर सड़क को उंचा करने की कोशिश की, लेकिन, जलजमाव फिर भी हो गया।






Leave a Reply