नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona In India) के मामलों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. बुधवार को जहां देश में 38,353 नए मामले आए थे वहीं गुरुवार को इसकी संख्या में तीन हजार से अधिक का इजाफा हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में 41,195 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 490 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 39,069 लोग ठीक हुए. मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,87,987 केस एक्टिव हैं, 3,12,60, 050 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 4,29,669 लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामलों में 1636 की वृद्धि दर्ज की गई है. नए मामले पाए जाने के बाद देश में कोरोना के कुल पुष्ट मामले 3,20,77,706हो गए हैं.
वहीं टीकाकरण की बात करें तो बीते 24 घंटे में 44,19,627 खुराक दी गई, जिसके बाद टीका पाने वाले कुल लोगों की संख्या 52,36,71,019 हो गई. मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 रोधी टीकों की कुल खुराक 52 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. भारत को अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 10 करोड़ खुराक का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे. इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे. देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण को पार करने में 20 दिन और लगे थे. नौ अगस्त को यह आंकड़ा 51 करोड़ को पार कर गया.


देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था.
कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था. भारत ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया. इसके बाद, सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही ICMR ने जानकारी दी कि देश में अब तक 48,73,70,196 सैंपल्स की टेस्टिंग हो चुकी है जिसमें से 21,24,953 बुधवार को हुई.
केरल में कोविड-19 के 23,500 नए मामले बाए, 116 और मौतें हुईं
वहीं केरल में बुधवार को कोविड-19 के 23,500 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 36,10,193 हो गए, जबकि 116 और मौतों के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,120 हो गई. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार से अब तक 19,411 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 34,15,595 हो गई है और राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,75,957 है.
पिछले 24 घंटों में 1,62,130 नमूनों की जांच की गई और टीपीआर 14.49 प्रतिशत पाया गया. अब तक 2,89,07,675 नमूनों की जांच की जा चुकी है. विज्ञप्ति में कहा गया कि नए मरीजों में 109 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,85,480 लोग निगरानी में हैं.

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 886 नये मामले सामने आये, 14 की मौत
असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 886 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5,77,035 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 5434 पर पहुंच गयी है. राज्य में 9472 मरीज उपचारधीन हैं.
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1098 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 5,60,782 हो गयी है. संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 97.18 प्रतिशत है. राज्य में अब तक 1,97,36,715 नमूनों की जांच की गयी है.
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 700 नये मामले, छह की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 700 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 15,35,699 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 18,258 पर पहुंच गयी है. राज्य में 10,163 मरीज उपचारधीन हैं.
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 746 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और राज्य ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 15,07,278 हो गयी है. अब तक 1,62,09,825 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,964 नए मामले सामने आए, 28 रोगियों की मौत
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,964 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 25,81,094 हो गई. इसके अलावा 28 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 34,395 तक पहुंच गई है. राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद फिर से मामूली वृद्धि देखी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 1,971 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 25,26,317 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 20,382 है. नए संक्रमितों की तुलना में ठीक हुए लोगों की संख्या कम रही.
तमिलनाडु में 10 अगस्त को संक्रमण के 1,893 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले नौ अगस्त को 1,929 और आठ अगस्त को 1,956 मामले सामने आए थे. बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 1,62,791 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 3,91,65,548 नमूनों की जांच की जा चुकी है.




Leave a Reply