सोशल मीडिया के इस दौर में कब कौन उभरता हुआ कलाकार रातों-रात बड़े मंच पर पहुंच जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। आपने आज बहुत तेज से कलाकारों को देखा होगा जिन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बड़े मुकाम को हासिल कर लिया और आज भी बड़ी पहचान बन गए हैं। हाल ही में एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चल रहा है ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ इसे एक बच्चे ने गाया है जिसका नाम सहदेव दिर्दो है।
इस बच्चे ने इस गाने को इस अंदाज़ में गया है की ये अब हर जगह वायरल हो रहा है। इस गाने को गाने के बाद सहदेव इतना फेमस हो चुके है। सोशल मीडिया से संबंधित जितने भी प्लेटफार्म मौजूद है वहां पर इस बच्चे का गाना लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस युवा प्रतिभा ने भी अपने जीवन में कभी यह नहीं सोचा होगा कि इतनी सी छोटी उम्र में एक वायरल होने वाला गाना उन्हें काफी बड़े मंच तक पहुंचा देगा। गाना गाने से पहले एक नन्हा बालक के लाने वाला सहदेव ऑफ एक बड़ा सेलिब्रिटी बन गया है।
हाल ही में सहदेव को इंडियन आइडल सीजन 12 के मंच पर बुलाया गया था। सहदेव की बात की जाए तो वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले है जिन्होंने एक गाना गाकर अपने आपको काफी बड़े मंच तक पहुंचा दिया है। वही रियालिटी शो में पहुंचे सहदेव का स्वागत किया गया और सभी जजों ने इस युवा प्रतिभा की जमकर तारीफ की इस दौरान अनु मलिक,सोनू कक्कड़,और हिमेश रेशमिया मंच पर मौजूद थे उन्होंने सहदेव के गाने को सुनकर खूब लुत्फ उठाया।
रातो रात सुपरस्टार बने सहदेव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें महंगी कार गिफ्ट की जा रही है इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सहदेव के हाथ में MG HECTOR कार की चाबी दिखाई दे रही है। बता दे कि कार की कीमत लाखों रुपए में है जिसे इस युवा प्रतिभा को उनके इतनी अच्छी गायकी के लिए गिफ्ट के तौर पर दिया गया है। बता दें कि सहदेव ने बहुत छोटी उम्र में ही अपना बड़ा नाम बना लिया है। और आज वे लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक वायरल गाने से आज घर-घर में अपनी बड़ी पहचान बना ली है उनके द्वारा गाया हुआ गाना लोग गुनगुनाते हुए नजर आते हैं।








Leave a Reply