BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद:लग्जरी वाहन से भाड़ी मात्रा में ले जायी जा रही थी शराब, पुलिस ने जब्त की गाड़ी, बाप-बेटा गाड़ी छोड़कर फरार

मुजफ्फरपुर जिले में शराब कारोबार जोरों पर है। शराब माफिया थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई तो कर रही है। लेकिन, धंधेबाज शराब का खेल जारी रखे हुए हैं। जिले की सरैया थाना क्षेत्र से है। जहां सरैया पुलिस ने छापेमारी कर लग्जरी वाहन से 26 कार्टन शराब बरामद की है। हालांकि, मौके से शराब धंधेबाज फरार हो गए। धंधेबाज आपस मे बाप-बेटे बताए गए हैं। वहीं, पुलिस ने शराब के अलावा, एक सफारी कार, एक बाइक व एक स्कूटी जब्त की है।

गाड़ी छोड़ कर फरार हुए धंधेबाज

सरैया पुलिस को गुप्त मिली थी कि भाड़ी मात्रा में शराब को लोड कर डिलीवरी के लिए निकलेगी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कार में लदी शराब की खेप पकड़ ली। धंधेबाज घर छोड़कर फरार हो गए। मामले में सरैया थानेदार रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके से शराब, सफारी कार, बाइक व स्कूटी जब्त की गई है। जबकि, धंधेबाज घर छोड़कर फरार हो गए है।

3 धंधेबाजों की हुई शिनाख्त

इस मामले में तीन धंधेबाजों को चिह्नित किया गया है। इसमें बाप-बेटे शामिल बताए जा रहे हैं। तीनों के खिलाफ जांच की जा रही है। तीनों मौके से फरार हो गए है। जांच के बाद तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.