BIHARBreaking NewsSTATE

CM का जनता दरबार : नवादा के युवाओं ने कहा- स्वास्थ्य विभाग ने 90 दिन के लिए नौकरी दी थी, 66 दिन में ही बिना वेतन दिए हटा दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को लगने वाला जनता दरबार शुरू हो गया है। वह बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। नवादा जिले से आए विजय प्रताप सिंह और गोपाल कुमार ने अपनी फरियाद सुनाई। उनका आरोप है- ‘नौकरी 90 दिन के लिए लगी थी, लेकिन 66 दिन में हटा दिया गय, वह भी बिना पैसा दिए। जबकि, करार 90 दिन का था’। उन्होंने कहा- ‘सरकार यदि पैसा नहीं देना चाहती थी तो फिर उन्हें इस काम के लिए क्यों प्रेरित किया गया। जबकि, उस समय कोरोना अपने चरम पर था, अपने सगे संबंधी लोगों को छोड़कर भाग रहे थे तब उन्होंने लोगों की सेवा की’।

यह मामला कोरोना की दूसरे लहर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मानव बल के रूप में हर जिला के सरकारी अस्पतालों में हेल्पर के तौर पर लोगों को 90 दिन के लिए रोजगार देने का। इन हेल्पर में वार्ड बॉय, ड्रेसर, कंपाउंडर सहित कई अलग-अलग तरह के लोगों को काम पर रखा गया था।

लोगों से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

लोगों से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

फिर पुलिस-प्रशासन से हुई झड़प

एक बार फिर जनता दरबार में बिना रजिस्ट्रेशन कराए लोग आ गए। बिना ऑनलाइन पहुंचे फरियादियों को पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। फरियादियों ने जमकर हंगामा भी किया, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जो फरियादी बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए पहुंचे थे उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया, यहां तक कि एक फरियादी जमीन पर लेट कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

सामान्य प्रशासन और शिक्षा विभाग की शिकायत अधिक

जुलाई के दूसरे सोमवार को 146 और तीसरे सोमवार को 106 लोगों की फरियाद सुनी गई है। जबकि, पहले सोमवार के 2,270, दूसरे सोमवार के लिए 2,643 और तीसरे सोमवार के लिए 3,042 आवेदन लोगों ने दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अलग-अलग विभागों के तहत 257 तरह के आवेदन दिए जा चुके हैं। जिसमें सामान्य प्रशासन से सबसे ज्यादा शिकायत पहुंची है, इसके अलावा शिक्षा विभाग की शिकायत भी अधिक दिख रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.