बिहार के बेतिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कुमारबाग रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई है। हालांकि किसी की आहात होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। ट्रेन में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।


दरअसल मेमू ट्रेन का एक डब्बा पटरी से उतर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बेतिया नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास नरकटियागंज से रक्सौल जाने वाली 05210 नरकटियागंज से खुली थी और अपने समय से ट्रेन कुमारबाग स्टेशन पर पहुंची। लेकिन जैसे ही ट्रेन कुमारबाग स्टेशन से खुली उसका एक डब्बा पटरी से उतर गया।जिसके बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई।
हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद का डब्बा पटरी से उतर गया है जिसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस हादसे से ट्रेन के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है क्योंकि मेन लाईन के अलावा डाउन लाइन से भी ट्रेनों को पास कराया जा रहा है।बहरहाल ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है।




Leave a Reply