BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के 38 जिलों में ब्लू अलर्ट:पटना से होकर अरुणाचल जा रही ट्रफ रेखा, 12 अगस्त तक कहीं भारी तो कहीं हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट

मानसून की ट्रफ रेखा पटना से होकर अरुणाचल प्रदेश की तरफ जा रही है। इस सिस्टम का प्रभाव बिहार के 38 जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तो तो राज्य के सभी 38 जिलों में ब्लू अलर्ट घोषित किया है। उत्तर बिहार में जहां अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट है, वहीं दक्षिण बिहार में भी कई स्थानों पर भारी से लेकर हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि 12 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ऐसे बदल रहा है मौसम का सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा फिरोजपुर, हिसार, दिल्ली, फुर्सतगंज, पटना मालदा होते हुए उत्तर पूर्व अरुणाचल प्रदेश की तरफ गुजर रही है। इसके साथ ही एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी बंगाल की खाड़ी के उपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है।

24 जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के पश्विम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अधिकांश स्थानों पर वर्षा का पूर्वा अनुमान है।

14 जिलों में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान

दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कई स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में बारिश का काफी असर होगा। पटना के आस पास भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले में एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि इन जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश का अनुमान है, शेष जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.