BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : टीका नहीं लगवाने से राशन बंद हाेने की अफवाह पर उमड़ी भीड़; सदर अस्पताल में हंगामा, धक्का-मुक्की

मुजफ्फरपुर : काेराेना टीका लगवाने के लिए शनिवार को सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच समेत सभी केंद्राें पर भीड़ उमड़ पड़ी। सदर अस्पताल में 2 हजार से अधिक महिला-पुरुष पहुंच गए। सुबह 8 बजे से लाेग पहुंचने लगे और कुछ ही देर में अस्पताल के मुख्य गेट से बाहर तक 3 लंबी लाइनें लग गईं। 12 बजे तक दो हजार से अधिक महिला-पुरुष सदर अस्पताल में टीका लेने के लिए लाइन में लग गए।

दाेपहर 3 बजे तक करीब 1400 लाेगाें का काेराेना वैक्सीनेशन हाेने के बाद टीका खत्म हाे गया। उस समय भी 600 से अधिक लाेग लाइन में लगे थे। टीका खत्म हाेने पर वे आक्राेशित हाे गए और जमकर हंगामा किया। काउंटर पर ताेड़फाेड़ की काेशिश की। सुरक्षा गार्ड ने रोकना चाहा तो उनसे भी उलझ पड़े और धक्कामुक्की की। इससे अफरातफरी मच गई। तब तक अन्य गार्डाें ने वहां पहुंचकर सबकाे बाहर निकाल गेट बंद कर दिया।

दरअसल, ग्रामीण इलाकाें में यह अफवाह फैल गई है कि जाे लाेग काेराेना टीका नहीं लगवाएंगे जनवितरण प्रणाली की दुकान से उनका राशन-केराेसिन बंद हाे जाएगा। टीका लेने को सर्वाधिक भीड़ महिलाओं की थी। सकरा से ऑटो से आई उर्मिला देवी, कुढ़नी से आई मालती देवी आदि ने बताया- उन्हें डीलर ने कहा है कि काेराेना वैक्सीन नहीं लेने पर काेटा से राशन बंद हाे जाएगा। सुखदेव महताे ने कहा कि उन्हें परदेस जाना है, वैक्सीन लगवाए बिना कंपनी ने आने पर राेक लगा दी है। दूसरी तरफ टीके की कमी से ग्रामीण क्षेत्राें में टीकाकरण नहीं हाे पा रहा है।

इसे लेकर कुढ़नी, कांटी, बोचहां, मुशहरी, अहियापुर समेत शहर से सटे आसपास के गांवाें से लाेग किराया पर ऑटाे लेकर लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। 10 बजे तक महिलाअाें की लाइन सदर अस्पताल मेन गेट से बाहर तक आ गई, जबकि पुरुषाें की लाइन पुराने प्रसव वार्ड तक पहुंच गई। लाइन लंबी हाेने से शुरू से ही बीच-बीच में धक्का-मुक्की हाेती रही।

टीकाकरण : जिले में 73 केंद्रों पर लक्ष्य 17130 की जगह 13570 लोगों काे लगा काेराेना टीका

आज जिले में कहीं भी नहीं होगा टीकाकरण
सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच समेत जिले के 73 केंद्रों पर शनिवार काे लक्ष्य 17130 की जगह 16586 लोगों को काेराेना टीका लगा। इनमें 13586 को पहला व 3000 को दूसरा डोज शामिल हैं। डीआईओ डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि रविवार को किसी भी केंद्र पर टीकाकरण अभियान नहीं चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वैक्सीन मिलने के बाद सोमवार को सभी प्रखंडो में एक एक हजार लोगों को वैक्सीन देने की रणनीति बनाई गई है।

तीन दिन बाद फिर मिले चार मरीज : तीन दिन बाद शनिवार काे फिर जिले में कोरोना के 4 संक्रमित मरीज मिले। शनिवार को 6841 कोरोना के संदिग्ध लाेगाें की जांच की गई। इसमें से 4 लाेग पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को एक मरीज स्वस्थ भी हुआ। जिले में 14 सक्रिय मामले बचे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.