BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर जिले में अनैतिक देह व्यापार के 17 मामलों में चलेगा स्पीडी ट्रायल

जिले के विभिन्न थानों में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में दर्ज 17 मामलों की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई चलेगी। इसमें 13 साल पहले से लेकर पिछले साल तक के मामले शामिल हैं। इसके लिए एसएसपी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजा है। इसकी प्रति लोक अभियोजक व जिला अभियोजन पदाधिकारी को भी भेजी है। पत्र में एसएसपी ने लिखा है कि ये ऐसे मामले हैं जिसकी जांच पूरी करने के बाद पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इन 17 मामलों में त्वरित विचारण आवश्यक प्रतीत होता है। 

इन थानों के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा 

एसएसपी ने पत्र में जिन 17 मामलों का स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा की है, उसमें नगर थाना के चार, अहियापुर थाना के दो, महिला थाना के तीन, काजीमोहम्मदपुर थाना के दो, मिठनपुरा थाना के तीन, मनियारी, सदर व ब्रह्मपुरा थाना के एक-एक मामले है। इसमें वर्ष 2007 से लेकर 2020 तक के मामले शामिल हैं।

सूची में ये कांड हैैं शामिल

एसएसपी के पत्र के साथ भेजी गई सूची में नगर थाना कांड संख्या-190 /09, 420 /08, 193/ 07, 504 /13, अहियापुर थाना कांड संख्या-295/ 07,628 /14, काजीमोहम्मदपुर थाना कांड संख्या- 108/ 08, 57/ 09, मनियारी थाना कांड संख्या-91/ 15, महिला थाना कांड संख्या-70 /20, 19/17, 19/12, मिठनपुरा थाना कांड संख्या- 172/ 07, 176/ 05, 235/ 08, ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या-131 /08 व सदर थाना कांड संख्या- 62/08 शामिल हैं। जिला अभियोजन पदाधिकारी ज्ञानचंद भारद्वाज ने कहा कि एसएसपी का पत्र मिला है। हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आदेश मिलते ही स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

367 कोरोना से मृत के स्वजनों को मिलेगी अनुदान राशि

जासं, मुजफ्फरपुर : कोरोना से मृत 367 के स्वजनों को अनुदान राशि मिलेगी। इसके लिए 14 करोड़ रुपये का आवंटन आया है। मृतकों का सही आंकड़ा सामने नहीं आने पर अपर समाहर्ता डा.अजय कुमार ने सिविल सर्जन व एसकेएमसीएच के अधीक्षक को कड़ा पत्र लिखा है। सिविल सर्जन की ओर से भेजी गई अनुशंसा के आलोक में मुख्यालय ने राशि भेजी है। सीएस ने बताया कि कोरोना से मरने वालों के अभी आवेदन आ रहे हैैं। पड़ताल के बाद ही उसे मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.