BIHARBreaking NewsSTATE

लालू-राबड़ी के साथ ‘तेज’, तेजस्वी को किया गायब:RJD छात्र संगठन के पोस्टर में तेज प्रताप पर फोकस, तेजस्वी को नहीं मिली जगह; दोनों भाई के समर्थक भी बंटे

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतरकर मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर उसी समय लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव से राजनीति के गुर सीख रहे थे। वे शनिवार को जुलूस में भाग लेने पटना नहीं आए, लेकिन छात्र संगठन के नेताओं को पूरी उम्मीद है कि तेजप्रताप रविवार को आयोजित एक दिवसीय छात्र बैठक में पटना जरूर आएंगे। पटना में छात्र-बैठक को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें तेजस्वी यादव को जगह नहीं दी गई है। दोनों भाइयों के समर्थक बंटे हुए नजर आ रहे हैं।

मुलायम सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लेते तेज प्रताप यादव।

मुलायम सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लेते तेज प्रताप यादव।

तेज प्रताप संभाल रहे हैं छात्र राजद की कमान

राजद में तेजप्रताप यादव छात्र संगठन की कमान भी संभाले हुए हैं। उन्होंने छात्र संगठन के हक की बात पार्टी के स्थापना दिवस पर भी उठाई थी। साथ ही कहा था कि छात्रों-नौजवानों का सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित एक दिवसीय छात्र बैठक की बड़ी होर्डिंग पटना में लगाई गई है। इसमें कहा गया है कि छात्र राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और विश्वविद्यालय अध्यक्ष आमंत्रित हैं।

स्थापना दिवस के मुख्य पोस्टर पर नहीं थे तेजप्रताप

पोस्टर में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव की फोटो है। तेजस्वी यादव की फोटो गायब है। राष्ट्रीय जनता दल के किसी भी विंग के पोस्टर पर तेजस्वी यादव को जगह नहीं मिले। यह शायद ही दिखता है, लेकिन छात्र संगठन ने यह तेवर दिखाया है। इसे उसका जवाब भी माना जा रहा है जिसमें RJD के स्थापना दिवस के मुख्य पोस्टर से तेजप्रताप यादव का फोटो गायब कर दिया गया था। यह साफ-साफ दिख रहा है कि दोनों भाइयों के समर्थक आपस में बंट गए हैं।

अयांश के लिए पैसे जुटाएंगे RJD छात्र संगठन के युवा
छात्र बैठक में छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बात होगी। आकाश ने बताया कि इसमें छात्र संगठन से जुड़े युवा पटना के अयांश की जान बचाने के लिए पैसे भी जुटाएंगे। अयांश स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्राफी नामक बीमारी से पीड़ित हैं और उनके लिए हर तरफ से मदद के हाथ बढ़ रहे हैं।

पैर छूकर लिया आशीर्वाद

तेजप्रताप शनिवार को पटना के जुलूस और धरना में क्यों शामिल नहीं हुए। शायद इसी का जवाब देने के लिए उन्होंने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात वाला फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुलायम सिंह यादव से राजनीति के राज जानते हुए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए तेजप्रताप यादव के फोटो उन्होंने पोस्ट किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.