BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : तस्करी करने के लिए धंधेबाज अपना रहे नए हथकंडे; गाड़ी में डॉक्टर का स्टीकर चिपका कर जा रहे थे, पुलिस ने की छापेमारी तो गाड़ी से मिले 181 लीटर शराब

मुजफ्फरपुर जिले में शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब कारोबारी नए-नए किस्म के हथकंडे अपना रहे है। ताजा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लग्जरी कार से 181 लीटर शराब बरामद की है। उक्त कार पर धंधेबाजों ने डॉक्टर की स्टीकर चस्पा रखी है। ताकि, डॉक्टर समझकर पुलिस उनपर शक नहीं करे और वह शराब की खेप खपाते रहे।

मामले में अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एक लग्जरी कार से शराब धंधेबाज आ रहे थे। उक्त कार में भाड़ी मात्रा में शराब भी लोड थी। सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की गई। इसी दौरान बखरी हाईवे पर उक्त कार को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि जांच की गई तो कार के पीछे डॉक्टर का स्टीकर लगा हुआ था। गाड़ी के भीतर से 181 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि, 2 युवको को गिरफ्तार किया गया है। इनमे गाड़ी चालक सोनू कुमार व एक छोटू कुमार शामिल है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोनू सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी का रहने वाला है। जबकि, छोटू अहियापुर इलाके का विजय छपरा का रहने वाला है। इन दोनों के अलावा, 3 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें राजीव, सानू, व वाहन मालिक शामिल है। शराब के अलावा, एक आईफोन व लग्जरी कार को जब्त किया गया है। वहीं, पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए कार पर डॉक्टर का स्टीकर लगवाया था। ताकि, शराब की खेप आसानी से खपाया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.