BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : इंडियन बैंक के द्वारा MBBL इंटर कॉलेज के 50 विद्यार्थियों के बीच आम, लीची, अमरूद, आदि के पौधों का किया गया वितरण

मुजफ्फरपुर : इंडियन बैंक इस वर्ष 15 अगस्त को 115वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष बैंक के स्थापना दिवस के साथ-साथ देश के आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जाएगा। पूरे देश मे, विभिन्न सी एस आर कार्यक्रमों के साथ ये महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा। इस कड़ी में आज 7 अगस्त को बैंक के मुजफ्फरपुर अंचल के अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया , उप अंचल प्रमुख रंजीत कुमार चौधरी, प्रमुख प्रबंधक आर के प्रसाद और अन्य बैंक के अधिकारियों ने एम बी बी एल इंटर कॉलेज , बैरिया के कैंपस में मॉनसून वृक्षारोपण किया गया। अंचल प्रमुख ने इंटर कॉलेज के 50 विद्यार्थियों के बीच लीची, अमरूद, आम , नीम आदि के छोटे-छोटे पौधे वितरण भी किया। उन्होंने वृक्ष और पर्यावरण के संबंध के महत्व पर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच चर्चा भी किया।

इंटर कॉलेज के सांस्थापक प्राचार्य बनवाली लाल के साथ साथ वर्तमान प्राचार्य अवधेश शाह और सभी शिक्षक इस मौके पर मौजूद थे। वर्तमान प्राचार्य श्री शाह ने कहा कि बच्चों के बीच इस अभियान को चलाने से हमारे आगे आने वाली पीढ़ी भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा सकेगी। उन्होंने इंडिया बैंक के इस कदम की पूरी तरह प्रशंसा की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.